Earn Money from Credit Cards: आज के समय में Credit Card केवल खर्च करने का जरिया नहीं बल्कि एक समझदारी भरा फाइनेंशियल टूल बन चुका है। अगर इसे सही ढंग से इस्तेमाल किया जाए तो यह न सिर्फ आपकी शॉपिंग को आसान बनाता है बल्कि सालाना ₹10,000 या उससे भी ज्यादा की बचत और कमाई करने का मौका भी देता है।
यहां हम आपको बताते हैं पांच ऐसी ट्रिक्स जो ज़्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही ट्रिक्स Credit Card को फायदे का सौदा बना देती हैं।
कैशबैक ऑफर्स का पूरा फायदा उठाएं
हर Credit Card पर समय-समय पर पेट्रोल, ऑनलाइन शॉपिंग, रिचार्ज और बिल पेमेंट्स जैसी चीज़ों पर कैशबैक ऑफर मिलते हैं।
इन ऑफर्स को ढूंढने और सही वक्त पर इस्तेमाल करने की समझ हो तो सालभर में ₹3,000 से ₹4,000 तक की बचत आसानी से की जा सकती है। हर महीने अपने कार्ड की वेबसाइट या ऐप के “Offer Zone” में जाकर लेटेस्ट डील्स जरूर चेक करें।
EMI नहीं Pay in Full करें और रिवॉर्ड पाएं
बहुत से लोग Credit Card से खरीदारी करने के बाद EMI का विकल्प चुनते हैं, जिससे ब्याज देना पड़ता है। लेकिन समझदार लोग EMI से बचते हैं और ‘Pay in Full’ करते हैं। ऐसा करने से आपको हर खर्च पर रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
इन पॉइंट्स को Amazon या Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म के वाउचर्स में बदलकर सालाना ₹2,000–₹3,000 तक का लाभ लिया जा सकता है।
Welcome Bonus को न करें नजरअंदाज
नया Credit Card लेते समय मिलने वाला वेलकम बोनस एक सुनहरा मौका होता है। कई कार्ड कंपनियां ₹2,000 से ₹5,000 तक के फ्री वाउचर्स या कैशबैक देती हैं।
ऐसे कार्ड चुनें जिनमें एनुअल फीस कम या बिल्कुल न हो और Fee Waiver भी मिले। वेलकम गिफ्ट्स को सही से इस्तेमाल कर के शुरुआत में ही अच्छा खासा फायदा उठाया जा सकता है।
Bill Pay और Refer & Earn से भी कमाएं
आजकल CRED, Amazon Pay और Paytm जैसी ऐप्स से बिल पेमेंट करने पर भी आपको रिवॉर्ड मिलते हैं। इसके अलावा, कई Credit Card कंपनियां रेफर करने पर रिवॉर्ड देती हैं।
अगर आप महीने में सिर्फ दो लोगों को रेफर करते हैं, तो साल भर में ₹3,000–₹4,000 की कमाई करना मुमकिन है।
फेस्टिव और एनिवर्सरी ऑफर्स का लाभ लें
Credit Card कंपनियां साल में कई बार खास ऑफर्स लाती हैं—जैसे एनिवर्सरी गिफ्ट्स, फेस्टिव बोनस, डबल रिवॉर्ड पॉइंट्स और एक्स्ट्रा कैशबैक।
इन ऑफर्स को पकड़ना आपकी जिम्मेदारी है। अगर आपने सही मौके पर इनका इस्तेमाल किया, तो साल में ₹2,000 से ₹4,000 की बचत और कमाई की जा सकती है।
अगर आप इन सभी ट्रिक्स को समझदारी से अपनाते हैं तो बिना कोई एक्स्ट्रा मेहनत किए सालाना ₹10,000 या उससे भी ज्यादा की बचत और कमाई करना बिल्कुल संभव है।
Credit Card को केवल खर्च करने की चीज़ समझना भूल जाइएअब इसे कमाने और बचाने के टूल की तरह इस्तेमाल कीजिए।