SIP Calculation: हर किसी की ये ख्वाहिश होती है कि वो अपनी जिंदगी में एक मजबूत आर्थिक स्थिति हासिल करे और जब हम करोड़पति बनने की बात करते हैं तो ज़्यादातर लोग इसे सपना समझकर छोड़ देते हैं।
लेकिन आज की इस जानकारी में हम आपको बताएंगे कि कैसे “SIP calculation” की मदद से आप अपनी छोटी-छोटी बचत से करोड़पति बनने की ओर पहला मजबूत कदम उठा सकते हैं।
यदि आप भी छोटी बचत से एक बड़ा फंड इक्कठा करना चाहते है तो आज की यह पोस्ट आपके लिए किसी वरदान से कम नही होगी। यदि आपने इस गणित को समझ लिया तो पक्का आने वाले दिनों में आपके पास एक बड़ा फंड होगा। तो आइये इस बारे में विस्तार से जान लेते है।
SIP क्या है और क्यों है खास
SIP यानी Systematic Investment Plan एक ऐसा निवेश टूल है जो न सिर्फ डिसिप्लिन सिखाता है बल्कि कम रकम से भी बड़ा फंड तैयार करता है।
हर महीने की छोटी-छोटी बचत को SIP के ज़रिए म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट किया जाता है और कंपाउंडिंग का जादू इसमें धीरे-धीरे आपको बड़ा रिटर्न देता है।
छोटी बचत, बड़ा फंड SIP calculation से समझें गणना
अब सवाल यह उठता है कि अगर आप हर महीने ₹1500, ₹2000, ₹2500 या ₹3000 जैसी रकम बचाते हैं तो कब तक करोड़पति बन सकते हैं?
₹1500 मासिक SIP की गणना
अगर आप हर महीने ₹1500 निवेश करते हैं और यह निवेश 30 साल तक लगातार जारी रखते हैं तो कुल ₹5,40,000 की बचत पर लगभग ₹99,74,731 का ब्याज मिलेगा। यानी आपके पास टोटल ₹1,05,14,731 होंगे।
₹2000 मासिक SIP की गणना
28 साल तक हर महीने ₹2000 की SIP करने पर कुल ₹6,72,000 निवेश होगा और ₹96,91,573 का ब्याज मिलेगा। यानी कुल फंड ₹1,03,63,573।
₹2500 मासिक SIP की गणना
28 साल तक ₹2500 का निवेश करने पर कुल ₹8,40,000 इन्वेस्टमेंट से ₹1,21,14,466 ब्याज मिलेगा और आपका फंड बनेगा ₹1,29,54,466।
₹3000 मासिक SIP की गणना
26 साल में ₹3000 हर महीने निवेश करने पर ₹9,36,000 की राशि जमा होगी और ₹1,05,39,074 का ब्याज बनेगा। टोटल फंड ₹1,14,75,074 हो जाएगा।
Overview Table (SIP calculation at 15% annual return)
आप नीचे दिए गए ओवरव्यू टेबल के माध्यम से आसानी से इस गणना को समझ सकते है।
मासिक निवेश (₹) | कुल निवेश अवधि | कुल निवेश राशि | ब्याज से रिटर्न (₹) | टोटल फंड वैल्यू (₹) |
₹1500 | 30 साल | ₹5,40,000 | ₹99,74,731 | ₹1,05,14,731 |
₹2000 | 28 साल | ₹6,72,000 | ₹96,91,573 | ₹1,03,63,573 |
₹2500 | 28 साल | ₹8,40,000 | ₹1,21,14,466 | ₹1,29,54,466 |
₹3000 | 26 साल | ₹9,36,000 | ₹1,05,39,074 | ₹1,14,75,074 |
SIP का असली जादू कंपाउंडिंग
SIP calculation में सबसे बड़ा रोल कंपाउंडिंग का होता है। आप जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे उतना ज्यादा फायदा मिलेगा। कंपाउंडिंग का असर समय के साथ तेज होता है यही कारण है कि लंबे समय तक निवेश करने वाले निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है।
SIP कैसे शुरू करें
किसी भी म्यूचुअल फंड कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के ज़रिए SIP शुरू की जा सकती है। अपना KYC अपडेट करें और एक एक्टिव बैंक अकाउंट से ऑटो-डेबिट सेट करें। इसके बाद ₹500 से भी SIP शुरू की जा सकती है। ख़ास बात यह है की SIP monthly या weekly दोनो तरीके से की जा सकती है।
निवेश के पहले रखें इन बातों का ध्यान
SIP calculation पर आधारित रिटर्न अनुमानित है और बाजार की स्थितियों पर निर्भर करता है।
किसी भी स्कीम में निवेश से पहले फंड के पिछले प्रदर्शन, एक्सपेंस रेश्यो और मैनेजमेंट की छवि को जरूर परखें। SIP लंबी अवधि का निवेश है इसलिए धैर्य बनाए रखें।
अंतिम सलाह
कई लोग सोचते हैं कि बड़े इनकम के बिना बड़ी रकम कैसे बनेगी लेकिन SIP एक ऐसा रास्ता है जो आपकी छोटी बचतों को बड़ी दौलत में बदल सकता है।
आज अगर आपने ₹1500 की SIP शुरू की तो कल आप ₹1 करोड़ की ओर बढ़ सकते हैं। इसलिए देर न करें और एक डिसिप्लिन के साथ निवेश की शुरुआत करें।
Disclaimer: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। निवेश से पहले योजना संबंधित दस्तावेज ध्यानपूर्वक पढ़ें या किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से संपर्क करें।
यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। इसमें निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। किसी भी निवेश से पहले योग्य वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।